मच्छरों से परेशान है तो करें ये 4 उपाय, रात भर लेंगे चैन की नींद

क्या आपको मच्छरों ने रात भर खुब काटा है। आप परेशान हो गए हैं और आपको रात को अच्छी नींद भी नहीं आई है। रात भर आप मच्छर को भगाने में लगे रहे। यह सब समस्या गर्मियों के मौसम में होने लगती है। गांव से लेकर के शहरों तक मच्छरों का आतंक ऐसा है कि लोग रात को सोते समय मच्छरदानी या ऑल आउट या गुड नाइट का उपयोग करते हैं।

इनके बिना नींद ही नहीं आएगी। लेकिन मच्छरों ने आलआउट या गुड नाइट को भी मात दे दिया है। ऑलआउट या गुडनाइट मच्छरों के सामने बेअसर होने लगे हैं। मच्छर अपनी सेना लेकर के जब कान के पास भनभनाते हैं तो नींद खुल जाती है और शरीर पर बैठ जाता है काट लेता है। तब भी नींद खुल जाता है तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है कुछ ऐसे आयुर्वेदिक नुस्खा है जिसका उपयोग करके आप मच्छरों से निजात पा सकते हैं।

नीम के पत्ते

घरों में पाया जाने वाला नीम का पत्ता भी मच्छरों को मार भगाने के लिए सबसे कारगर उपाय है। इसके लिए आपको मिट्टी का बर्तन लेना है। उसमें सूखे हुए नीम का पत्ता और दो तेजपत्ता और एक ढक्कन सरसों का तेल और बड़ी इलायची और लौंग डाल देना है और उसके बाद इसमें आग लगा देना है। तब इसमें से जो धुवा निकलेगा इसके धुएं में से सारे मच्छर घर से बाहर भाग जाएंगे।

नींबू

नींबू पानी पीते हैं जिससे पेट में कब्ज गैस ना  हो वही नींबू घर में आने वाले मच्छरों के ऊपर प्रतिबंध भी लगा देता है। बस आपको क्या करना है नींबू का एक टुकड़ा लेना है। उसमें दो लौंग डाल देना है। उसके बाद उसे घर के किसी कोने में या दरवाजे के पास किसी सुरक्षित स्थान पर रख देना है इससे मच्छर घर में आना कम हो जाएगा।

कॉफी

जीवन में कभी न कभी लगभग लगभग हर व्यक्ति ने काफी जरूर चखा है। कॉफी पीने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही यह मच्छरों के लिए काल है। बस आपको क्या करना है एक बोतल पानी में कुछ मिलीग्राम कॉपी मिला देना है। उसके बाद उस पानी को घर में स्प्रे कर देना है जिसके बाद मच्छर आपके घर में दस्तक तक नहीं दे पाएंगे।

लहसुन

घर पर बनने वाला खाने में लहसुन अवश्य प्रयुक्त होता है। लहसुन खाने का स्वाद बढ़ा देता है। यही लहसुन की चार कलियों को मसल करके पानी में उबाल ले। उसके बाद उस पानी को एक बोतल में रखकर के घर में स्प्रे कर दें। आप देखेंगे कि मच्छर आपके घर से छूमंतर हो जाएंगे।

Leave a Comment